पाकिस्तान के जन्म के पीछे अंग्रेज थे' : हरिहर शर्मा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने संगोष्ठी आयोजित की

0


 शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी में "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" पर एक नक्षत्र गार्डन में एक संगोष्ठी आयोजित किया। मुख्य अतिथि हरिहर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश का प्रभाव पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और देशवासी इन चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं।


शर्मा ने ऐतिहासिक संदर्भ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पाकिस्तान का निर्माण अंग्रेजों की एक चाल थी, जिसका मकसद हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ाना था। उन्होंने यह भी बताया कि अल्पसंख्यकों के लिए अलग निर्वाचन की व्यवस्था (सांप्रदायिक पंचाट) के विरोध में मदन मोहन मालवीय ने कांग्रेस छोड़ दी थी।


संगोष्ठी में देश की आजादी से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई। बताया गया कि 1946 में अंतरिम सरकार के गठन के समय यह तय हुआ था कि कांग्रेस अध्यक्ष ही प्रधानमंत्री बनेगा। उस समय मौलाना अबुल कलाम आजाद कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में सरदार वल्लभभाई पटेल को 15 में से 12 प्रांतीय कमेटियों ने अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था, जबकि जवाहरलाल नेहरू का नाम किसी भी कमेटी ने प्रस्तावित नहीं किया था। इसके बावजूद, महात्मा गांधी की इच्छा के कारण नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया।


भारत के दर्द और साहस की दास्तान : जसमंत जाटव 


जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने कहा कि 14 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में घोषित किया गया था। इस दिन का उद्देश्य भारत की वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को 1947 के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सहे गए दुख, दर्द और बलिदान को याद दिलाना है। यह दिन न सिर्फ उस त्रासदी को याद करने का है, बल्कि उन लोगों के दृढ़ संकल्प और साहस को भी सम्मान देने का है। यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि कैसे नफरत और हिंसा ने लाखों लोगों के जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया था, और हमें यह भी सिखाता है कि हम भविष्य में ऐसी घटनाओं को न दोहराने का प्रण लें।


कार्यक्रम का आयोजन और जुलूस

कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, ओमप्रकाश खटीक, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शर्मा, हरवीर सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, जिला महामंत्री सोनू बिरथरे, गगन खटीक, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे मौजूद रही। संगोष्ठी का संचालन उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल व आभार संगोष्ठी संयोजक हेमंत ओझा द्वारा व्यक्त किया गया सहसंयोजक के रूप में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश शर्मा मौजूद रहे। संगोष्ठी के बाद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे से माधव चौक तक एक विशाल मौन जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top