विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोलारस में साफ सफाई पर आयोजित कार्यशाला में प्राचार्य विवेक महेंद्रा ने वर्ष 2025 की पर्यावरण की थीम एंडिंग पालस्टिक पॉल्यूशन ग्लोबली पर पॉलीथिन के विषय में छात्राओं को अवगत कराया । अरविंद जाट ने पॉलीथिन में सब्जी या अन्य कोई सामान न लेने का प्रयास करने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया , सुनीता तिवारी ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताया जो कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, उपेंद्र चाहर ने स्वयं की स्वच्छता के लिए प्रेरित किया, रामकुमार नामदेव ने एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए छात्राओं को संकल्पित कराया, आर एल ओझा ने पर्यावरण के इतिहास को छात्राओं के बीच रखा, स्वप्ना नामदेव जी ने साफ सफाई के प्रति अपने कर्तव्य को समझने हेतु प्रेरित किया। सभी छात्राओं ने साफ सफाई की कार्यशाला को जीवंत रूप दिया जिसमें मंजू मंगल, अमित चंदेल , अविनाश जैन, अवधेश धाकड़, नीरज व्यास, कल्पना दांगी, दीपा शर्मा, सुमन भार्गव, गोपाल मेहता, ब्रजेश अर्गल, सोनिया सेन और प्रियंका भगत ने विशेष सहयोग प्रदान किया। इस कार्यशाला में कार्य के उपरांत त्वरित भाषण का भी आयोजन किया गया जिसमें, साक्षी जैन प्रथम , लक्ष्मी कुशवाह द्वितीय और मोनिका और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एंजिल आनंद क्लब के द्वारा सभी चयनित छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब प्रभारी रिजवाना खान के द्वारा किया गया जबकि आभार अभिषेक जैन ने व्यक्त किया।