आलोक कोलारस-बदरवास का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

0


 कोलारस- अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ (आलोक) का तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितम्बर, रविवार को स्थानीय स्नेह बिहारी गार्डन में संपन्न हुआ! जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा अमित यादव व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित पड़रया सहित  नगर परिषद कोलारस अध्यक्ष सुरेन्द्र (सोंटू) शिवहरे  ; आलोक के प्रदेश , जिला व विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों के अलावा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे! आलोक महिला  प्रदेश अध्यक्ष कामिनी राजपूत, प्रदेश प्रमोटर डाक्टर दिलीप सिंह राजपूत, अखिल लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रीतम सिंह लोधी व प्रवक्ता हरि सिंह वर्मा, आलोक प्रदेश उपाध्यक्ष खलक सिंह महते, प्रदेश संगठन सचिव मनीराम लोधी , आलोक जिला अध्यक्ष फूल सिंह राजपूत सहित गणमान्य अतिथियों के हाथों  सौ से अधिक प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया! दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में 75℅ से  अधिक अंक हासिल करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों के  साथ -साथ खेल आदि विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया! अखिल भारतीय लोधी महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी हरिओम नरवरिया 'काका' को मृत्युभोज उन्मूलन  के क्षेत्र में व्यक्तिगत योगदान   व  लक्ष्य  संगठन के जिला अध्यक्ष अमर सिंह लोधी करैरा को पुत्र के विवाह में दहेज के बहिष्कार के लिए दहेज उन्मूलन के क्षेत्र में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया ! साथ ही कार्यक्रम में आलोक कोलारस-बदरवास की नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया! आलोक कोलारस-बदरवास के कार्यालय सचिव सुरेन्द्र सिंह लोधी 'अलावदी'  निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए! बहादुर सिंह लोधी  भड़ौता उपाध्यक्ष,  चंद्रेश लोधी उपाध्यक्ष महिला, लालजीराम लोधी शिक्षक संगठन सचिव, लोकेन्द्र सिंह लोधी साखनौर महासचिव, कमलेश कुमार लोधी कोषाध्यक्ष और परमानन्द सिंह लोधी पंचायत सचिव, खलक सिंह लोधी मूड़री, खलक सिंह लोधी मेडोना डांग कार्यकारिणी सदस्य चुने गए! इसी कार्यक्रम में अखिल भारतीय लोधी महासभा ने संतोष सिंह लोधी सरपंच साखनौर को महासभा ब्लॉक अध्यक्ष कोलारस व अनुज लोधी कुटवारा को महासभा ब्लॉक अध्यक्ष बदरवास निर्वाचित घोषित किया! कार्यक्रम के अंत में नवीन आलोक कार्यकारिणी को शिक्षा व समाज हित में काम करने की शपथ दिलाई गई!आयोजन समिति ने निर्वाचित नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिथियों व समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया है!

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top