इस कार्यक्रम को प्रहलाद भारती ने भी संबोधित किया और कहा कि ऐसे वीर सपूतों के कारण ही आज हम आजादी प्राप्त कर पाए हैं जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस कार्यक्रम में तात्या टोपे के प्रपौत्र सुभाष टोपे को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, जितेंद्र जैन उपस्थित रहे।
अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
तात्या टोपे पार्क में आयोजित दो दिवसीय शहीद मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें अस्त्र-शस्त्रों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र है। जबकि देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान देने वाले वीर शहीदों की प्रदर्शनी हमें देश की स्वतंत्रता के बारे में जानकारी देती है। जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया।