शिवपुरी मुख्यालय पर आज मध्यप्रदेश आशा उषा सहयोगिनी कार्यकर्ता संगठन के द्वारा शहर के लवकुश गार्डन में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शामिल होने आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव पहुंची। जिनके द्वारा जिले की आशा उषा कार्यकर्ताओं की परेशानियों को सुना गया। बाद में उन्होंने आशा उषा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी सहित जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से मुलाक़ात भी की गई।
आशा उषा कार्यकर्ता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि आशा उषा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये जा रहे कार्ड के काम में लगाया गया हैं। कई कार्यकर्ता ऐसी हैं जिन्हे एंड्रॉयड मोबाइल का सही तरीके से उपयोग करना नहीं आता हैं और कई कार्यकर्ता ऐसी भी जो कम पड़ी लिखी हैं। ऐसे उन्हें निष्क्रिय करने की कार्यवाही विभाग द्वारा की जा रही हैं। जबकि उनका मूल कार्य यह नहीं हैं। फिर भी उनके द्वारा कार्य किया जा रहा हैं। ऐसे में उन्हें निष्क्रिय घोसित कर उन्हें हटाने की कार्यवाही अनुचित हैं। शिवपुरी जिले में करीब कई कार्यकर्ताओं को निष्क्रिय घोसित होने के बाद पुनः उनकी जोइनिंग कराई गई थी।
विभा श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यकर्ताओं को वेतन संबंधी परेशानी आ रही हैं साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक हजार रूपये बढाए जाने की घोषणा की थी। वह भी पूरी नहीं की गई हैं। आज उन्होंने जिले की आशा उषा कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करके उनकी समस्याओं के वारे में जाना हैं। उनके दवारा आज आशा उषा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी सहित जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी से मुलाक़ात भी की गई।