कोलारस। कोलारस के ऐवी रोड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पुण्य श्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिजन्म शताब्दी महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सभी ने अहिल्याबाई होल्कर की चित्र छाया पर बारी-बारी से माला अर्पण की इसी दौरान महिलाओं को अहिल्याबाई होल्कर की बारे में बताया गया एवं वर्तमान में देश की स्थिति के विषय में महिलाओं को जागरण करने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में पल्लवी गोयल प्रोफेसर शासकीय पीजी कालेज शिवपुरी से पधारी हुई थी जिनके द्वारा मातृशक्ति को मार्गदर्शन दिया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संचालक द्वारा की गई। पल्लवी गोयल ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर सुशासन, धर्म स्थलों पर सामुदायिक भवनों और धर्मशालाओं के निर्माण और महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य करने वाली प्रशासिका थीं।राजगद्दी संभालते समय रानी अहिल्याबाई होलकर ने यह सूचना आसपास के राज्यों में फैलाई. उनके सेनापति और पेशवा बाजीराव ने उनकी मदद की. अहिल्याबाई ने राज्य को मजबूत करने के लिए अपने नेतृत्व में एक महिला सेना की स्थापना की. अहिल्याबाई ने महिलाओं को उनका उचित स्थान दिलाया. अहिल्या ने लड़कियों की शिक्षा का विस्तार करने का प्रयास किया. निराश्रितों की मदद के लिए काम किया. 1795 में जब उनकी मृत्यु हुई, तो उनके सेनापति तुकोजी ने इंदौर की गद्दी संभाली.
Post a Comment
0 Comments
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/