जमीयत उलेमा हिंद शहर झांसी की एक बैठक मस्जिद अक्सा बाहर दित्या गेट झांसी में कुर्बानी के आयोजन को लेकर हुई

0


 आज मंगलवार 3 जून 2025 को जमीयत उलेमा हिंद शहर झांसी की एक बैठक मस्जिद अक्सा बाहर दित्या गेट झांसी में कुर्बानी के आयोजन को लेकर हुई। बैठक में निम्न बातें तय की गई: (1) कुर्बानी को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए। (2) साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। (3) कुर्बानी केवल उन्हीं स्थानों पर की जाए जहां पहले से अनुमति हो तथा अलग से कोई नया स्थान न चुना जाए। (4) मांस के भंडारण के लिए पैकेजिंग व्यवस्था मजबूत रखी जाए। (5) ईद-उल-अजहा पर मुसलमान अमन, चैन, प्यार और मोहब्बत का पैगाम पेश करें। तथा शुक्रवार को झांसी की सभी मस्जिदों में इसका ऐलान कर बयानों के माध्यम से जनता को अपने-अपने तरीके से समझाया जाए तथा सरकार की गाइडलाइन के बारे में बताया जाए। इसके अलावा कई अन्य बातों पर भी रौशनी डाली गयी। बैठक के अंत में जमीयत उलेमा हिंदशहर झांसी के अध्यक्ष हजरत मौलाना सैफुद्दीन कासमी ने दुआ पढ़वाई. बैठक संपन्न हुई. बैठक में जमीयत उलेमा शहर झांसी के सदस्यों ने भाग लिया। हमारे शहर क़ाज़ी इमाम ईदगाह हज़रत मुफ्ती साबिर साहब कासमी महासचिव जमीयत उलेमा शहर झाँसी। हजरत कारी हसीब साहब. हज़रत मौलाना रिज़वान साहब कासमी उपाध्यक्ष जमीयत उलेमा शहर झाँसी। मुफ़्ती मुहम्मद रईस साहब मज़ाहिरी,मुफ़्ती मुहम्मद अनस साहब कासमी और मौलाना इदरीस साहब कासमी उप सचिव जमीयत उलेमा शहर झाँसी। 

हजरत मौलाना जुबैर साहब कासमी कोषाध्यक्ष जमीयत उलेमा शहर झाँसी। हजरत मौलाना एजाज साहब कासमी उप कोषाध्यक्ष जमीयत उलेमा शहर झाँसी।

 प्रेस सचिव कारी अंसार ,मुफ्ती खालिद नदवी, मुफ्ती इजलाफ कासमी,मौलवी अजीम इमाम फिल्टर झांसी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top