05 साल से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को पोहरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0


दिनांक 25.05.2020 को सूचनाकर्ता बृजेश धाकङ पुत्र लच्छी राम धाकङ उम्र 32 साल निवासी बछौरा थाना पोहरी ने रिपोर्ट किया कि आरोपीगण बृजेश परिहार, पर्वत परिहार व रामभरत परिहार पुत्रगण भैरौलाल परिहार द्वारा जान से मारने की नियत से सूचनाकर्ता व मजरूब राजेश धाकड पर हमला किया व मारपीट की। आरोपीगणों के खिलाफ थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 138/2020 धारा 307,452,323, 294, 336, 34 भ. दं.वि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 2000/- रुपये का नगद पुरुष्कार घोषित किया गया। 05 साल से फरार चल रहे आरोपी बृजेश परिहार पुत्र भैरोलाल परिहार निवासी ग्राम बछौरा की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौङ एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी संजीव मुले के कुशल मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रजनी सिंह चौहान के द्वारा एक टीम गठित की गई आज दिनाँक 16.06.2025 को मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण के आरोपी बृजेश परिहार पुत्र भैरोलाल परिहार उम्र 33 साल निवासी ग्राम बछौरा को पोहरी चौराहे से घेराबंदी कर पकङा बाद न्यायालय में पेश किया गया एवं जेल वारंट तैयार होने से सब जेल पोहरी में आरोपी को दाखिल किया गया।


इस संपूर्ण कार्यवाही में निरी. रजनी सिंह चौहान, उनि रामेश्वर शर्मा, सउनि प्रकाश सिंह बुनकर, आर.3.34 राघवेन्द्र यादव, आर. 1093 गिर्राज त्यागी, आर. 1048 कुलदीप शर्मा, आर. 720 राहुल सिंह, आर. 1134 अरविंद कुशवाह, आर. 177 हेमराज राठर, आर.चा. 47 गौरव विधुरी, आर 1098 सियाराम मीणा, आर. 1096 सुरेश धाकङकी सराहनीय भूमिका रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top